हर बुराई पर विजय पाने का लें संकल्प

इंदौर. विजयादशमी के अवसर पर पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह पर्व सत्य की असत्य पर विजय और शक्ति की साधना का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि हमें भगवान श्रीराम की गाथा और महिषासुर मर्दिनी की परंपरा से प्रेरणा लेकर हर बुराई पर विजय पाने का संकल्प लेना चाहिए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिक और जवान के जीवन में शस्त्र उसकी आत्मा की तरह होते हैं. दशहरे पर जहां रावण दहन का महत्व है, वहीं शस्त्र पूजन भी उतना ही आवश्यक है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप और छत्रपति शिवाजी ने मां भवानी की कृपा से गुलामी के कठिन समय में भी स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित रखी. डॉ. यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को सौभाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि संघ ने विरासत से विकास तक की यात्रा तय की है. उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बनना 550 वर्षों के संघर्ष के बाद रामराज्य की संकल्पना का साकार होना है. मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार हर वर्ष पुलिस विभाग में सात हजार से अधिक पद भरने जा रही है. साथ ही सशस्त्र बलों को आधुनिक संसाधन और नई नीतियों से दक्ष बनाने की दिशा में काम हो रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अपनी शक्ति का लोहा दुनिया को मनवाया है. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि शक्ति, शासन और अनुशासन – इन तीनों के समन्वय से ही राष्ट्र का उत्थान संभव है. उन्होंने सभी से आह्वान किया कि मिलकर यह संकल्प लें कि आने वाले समय में मध्यप्रदेश देश का नंबर वन राज्य बने.

Next Post

विजयादशमी पर्व पर पुलिस लाईन में हुआ शस्त्र पूजन कार्यक्रम

Thu Oct 2 , 2025
बालाघाट। असत्य पर सत्य, धर्म पर अधर्म और अन्याय पर न्याय की जीत के विजयादशमी पर्व के अवसर पर पुलिस लाईन बालाघाट में शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सांसद श्रीमती भारती पारधी, मध्यप्रदेशपिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन,जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सम्राटसिंह […]

You May Like