
सीहोर. भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के मार्गदर्शन में नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने गुरुवार को शहर के वार्ड क्रमांक आठ में जारी करीब 13 लाख के रोड़ व नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया.
इस दौरान जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि शहर को विकसित और व्यवस्थित विकास देने के लिए नपा परिषद सार्थक प्रयास कर रही है. जिससे शहर महानगर की तर्ज पर विकसित हो रहा है. उन्होंने कहा कि शहर में इसी तरह आगे भी निरतंर विकास कार्य जारी रहेंगे.
नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने यहां पर करीब 13 लाख के रोड़ और नाली निर्माण का भूमि पूजन क्षेत्रवासियों से करते हुए कहा कि विकास के लिए भाजपा सरकार के पास धन की कमी नहीं है. विकास कार्यों के लिए जहां जितना लगेगा लगाएंगे. उन्होंने कहा कि हम मिलजुलकर शहर की आवश्यकताओं के अनुसार विकास कर रहे हैं. इसमें आप सभी का सहयोग जरूरी है. भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान वार्ड पार्षद श्रीमती पूर्णिमा दिनेश कुशवाहा ने बताया कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार के कारण ही वार्ड की सभी समस्याओं का निदान हो रहा है. नपाध्यक्ष श्री राठौर के नेतृत्व में बिना भेदभाव के विकास कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं. इस दौरान क्षेत्रवासियों ने करीब 13 लाख से होने वाले विकास कार्य का भूमि पूजन किया गया.
