100 फीट ऊंची पानी की टंकी में चढ़ा भूतपूर्व सैनिक

सैनिक स्कूल में 72 छात्रो के निलंबन के खिलाफ विरोध

नवभारत न्यूज

रीवा, 19 फरवरी, रीवा सैनिक स्कूल में 12 वीं कक्षा के 72 छात्रो को अनुशासनहीनता के मामले में निलंबित कर दिया गया था. जिसके विरोध में बुधवार को भूतपूर्व सैनिक 10 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ कर विरोध जताया. टंकी पर चढ़े भूतपूर्व सैनिक के समर्थन में विंध्य पूर्व सैनिक कल्याण संगठन के कार्यकर्ता भी आ गए है.

उल्लेखनीय है कि क्रिकेट खेलते समय सैनिक स्कूल के छात्रो की गेंद गलती से एक शिक्षक के कार के सीसे से टकरा गई थी. जिसके बाद विवाद हुआ था और स्कूल प्रबंधन ने सभी 72 छात्रो को निलंबित कर दिया था. छात्रो ने विरोध किया लेकिन प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल ने कहा कि अनुशासनहीनता बर्दास्त नही की जायेगी. बुधवार को भूतपूर्व सैनिक यज्ञ प्रताप सिंह टंकी में चढक़र निलंबन का विरोध किया. दरअसल टंकी जर्जर है जिस पर चढऩा खतरे से खाली नही है. मौके पर समान पुलिस पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की. लेकिन प्रदर्शन कर रहे भूतपूर्व सैनिक का कहना था कि जब तक स्कूल प्रशासन छात्रो को बहाल नही करता तब तक वह नही उतरेगे. थाना प्रभारी विकास कपीस लगातार समझाइश देते रहे. बाद में टंकी से नीचे उतारा गया. इधर सैनिक स्कूल के प्राचार्य कर्नल अविनाश रावल का कहना है कि छात्रो का भविष्य प्राथमिक है, लेकिन अनुशासनहीनता बर्दास्त नही की जायेगी. मुख्य परीक्षा से पहले उन्हे फिर से प्रवेश दे दिया जायेगा.

Next Post

गुढ़ विधायक ने कलेक्टर को पत्र लिखकर सीएसआर मद का मांगा हिसाब

Wed Feb 19 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 19 फरवरी, गुढ़ विधायक नागेंद्र सिंह ने कलेक्टर रीवा को स्मरण पत्र लिखते हुए गुढ़ क्षेत्र में स्थापित सौर ऊर्जा प्लांट के सी एस आर मद के राशि के प्राप्ति और खर्चों का हिसाब मांगा है. विधायक ने मजबूर होकर आंदोलन की भी चेतावनी दी है. पत्र […]

You May Like