एसएनसीयू की व्यवस्थाओं का टीम ने लिया जायजा

सतना :जिला चिकित्सालय के एसएनसीयू की व्यवस्थाओं का जायजा भोपाल से आई टीम द्वारा लिया गया.टीम में शामिल चिकित्सक और तकनीकी स्टॉफ द्वारा एसएनसीयू वार्ड में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी जुटानी शुरु की गई. चूंकि एसएनसीयू प्रभारी डॉ. विजेता राजपूत इन दिनों भोपाल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं. लिहाजा उनकी अनुपस्थिति में डॉ. सुधांशु गर्ग और डॉ. संदीप द्विवेदी ने प्रभारी की भूमिका निभाई. टीम द्वारा यह जानकारी ली गई कि एसएपसीयू वार्ड में कितने बेड उपलब्ध हैं और औसतन कितने बच्चे भर्ती होते हैं.

इसी कड़ी में स्टॉफ की संख्या से लेकर उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में भी जानकारी जुटाई गई. इसके अलावा यह भी पूछा गया कि वार्ड में मृत्यु दर का आंकड़ा कितना है. जिसके मिलाने के लिए एसएनसीयू के रिकार्ड भी खंगाले गए. बताया गया कि टीम निरीक्षण कर जानकारी जुटाने के बाद रिपोर्ट भोपाल स्थित संचालनालय में सौंपी जाएगी. जिसके आधार पर आगे चलकर व्यवस्थाओं में और सुधार को लेकर रुपरेखा तैयार हो सकेगी.

Next Post

'इंटरनेशनल सिस्टम खराब हो चुका है, भारत-पाकिस्तान के तनाव को सुलझाने में नाकाम: रुबियो

Thu Sep 24 , 2026
न्यूयॉर्क, 24 सितंबर (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वैश्विक तंत्र पर साफ-साफ बात करते हुए कहा कि “इंटरनेशनल सिस्टम खराब हो चुका है” और इसमें बड़े झगड़ों – जैसे भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित टकराव – को सुलझाने या कम करने की क्षमता नहीं है। उन्होंने तर्क […]

You May Like