भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को 3-2 से हराया

एंटवर्प, (वार्ता) भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने रविवार को बेल्जियम के खिलाफ शानदार जीत के साथ यूरोप दौरे की शुरुआत की।

आज यहां एंटवर्प में हॉकी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, विलरिजके प्लीन में खेले गये मुकाबले में भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम को 3-2 हराया।

मैच की शुरुआत में भारत ने गीता यादव ने (11वें) मिनट में गोलकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। हालांकि, दूसरे क्वार्टर में मेजबान बेल्जियम की मैरी गोएन्स ने (25वें) मिनट में गोलकर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया। इसके तुरंत बाद बेल्जियम ने लुईस वैन हेके के (34वें) मिनट में किये गये गोल की बदौलत 2-1 से बढ़त बना ली।

भारत की सोनम ने (40वें) मिनट में गोलकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। इसके बाद भारत ने लगातार आक्रमण जारी रखे और बेल्जियम पर दबाव बनाये रखा। थोड़ी देर बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और लालथंतलुंगी ने (45वें मिनट) गोल कर अपनी टीम एक बार फिर से बढ़त दिला दी। इसके बाद भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने बेल्जियम को बराबरी का मौका नहीं दिया और जीत हासिल की।

भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम अपने यूरोपीय दौरे के दूसरे मैच में 10 जून को बेल्जियम से भिड़ेगी।

Next Post

मणिपुर में हथियार और गोला-बारूद बरामद

Mon Jun 9 , 2025
इंफाल, (वार्ता) मणिपुर पुलिस ने रविवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तीन अलग-अलग अभियानों में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए। चूड़ाचांदपुर जिले के चूड़ाचांदपुर-पीएस के अंतर्गत लगभग 3.5 किमी दक्षिण-पूर्व में डंपी हिल्स के सामान्य क्षेत्र से दो देशी सिंगल बैरल राइफल, एक रेडियो सेट बैटरी […]

You May Like