होशियारपुर के दासुया व मुकेरियां में ब्लैकआउट

होशियारपुर, 12 मई (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर जिले के दासुया और मुकेरियां नगरों में सोमवार रात ‘ब्लैकआउट’ की घोषणा जिला उपायुक्त आशिका जैन ने की।

श्री जैन ने साढ़े नौ बजे एक वीडियो संदेश में कहा कि भारतीय सेना के निर्देशानुसार दोनों नगरों में रोशनी बंद कर दी जाएगी।

उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि होशियारपुर जिले के अन्य इलाकों में भी लोग स्वेच्छा से ‘ब्लैकआउट’ का पालन करें। उन्होंने कहा कि यह एक सुरक्षा व सतर्कता उपाय है और घबराने की जरूरत नहीं है।

 

Next Post

वाहनों की फिटनेस जांच के लिए चलाएं अभियान: यादव

Mon May 12 , 2025
भोपाल, 12 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में नागरिकों की सुरक्षा के लिये सड़क पर चलने वाले सभी वाहनों विशेषकर परिवहन वाहनों के आवश्यक कागजों समेत फिटनेस, परमिट और रजिस्ट्रेशन वैधता की जाँच के लिए 13 मई से विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिये हैं। […]

You May Like