8 दिनों से अंधेरे में मगराना ग्राम: 25 केवी का ट्रांसफार्मर जला, 26 घरों में बिजली संकट

पड़ाना। मगराना ग्राम की कॉलोनी में 8 दिनों से जला पड़ा 25 केवी ट्रांसफार्मर न बदलने से 26 घरों के सैकड़ों लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं. ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर जलने के बाद से क्षेत्र में अंधेरा पसरा है और मच्छरों के प्रकोप के चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं रात घर के बाहर गुजारने को मजबूर हैं.

ग्रामीण सीताराम मालवीय ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना वे मऊ विद्युत विभाग को तीन-चार बार दे चुके हैं. सुपरवाइजर को भी अवगत कराया

गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. स्थानीय निवासी सीताराम मालवीय मांगीलाल, राम कला बाई, राम सिंह, अमर सिंह, रमेश चंद्र सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि अधिक लोड पड़ने से ट्रांसफार्मर जल गया था. विभागीय अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. लगातार हो रही देरी से कॉलोनी के 100 से अधिक बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का जनजीवन प्रभावित है. गर्मी और मच्छरों के कारण रातें काटना मुश्किल हो गया है. ग्रामीणों ने विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाकर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है.

Next Post

विधान सभा चुनावों, उपचुनाओं को लेकर लागू आदर्श आचार संहिता हटायी गयी, फाल्टा विधान सभा क्षेत्र में अभी पाबंदियां बनी रहेंगी

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) चुनाव आयोग ने विधान सभाओं के चुनावों और उपचुनावों के संबंध में लागू आदर्श आचार संहिता गुरुवार को हटाने की घोषणा की। आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित पुडुचेरी विधानसभा के आम चुनाव और गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नागालैंड और त्रिपुरा में […]

You May Like