बदमाशों के शौक बने लूट का कारण, खजराना पुलिस ने चंद घंटे में किया खुलासा

शुभ लाभ टावर के पास युवक से लूट, सीसीटीवी से पहचान कर तीन आरोपी दबोचे, मोबाइल-पर्स और नकद बरामद

इंदौर. लूट की वारदात को अंजाम देकर भागे बदमाश ज्यादा देर तक पुलिस की पकड़ से दूर नहीं रह सके. खजराना पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने फरियादी से लूटा गया मोबाइल, पर्स और नकद 7 हजार रुपए बरामद कर लिए हैं. पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने शौक पूरे करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था.

एडीशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह व एसीपी कुंदन मंडलोई की निगरानी में थाना प्रभारी खजराना निरीक्षक मनोज सिंह सेंधव ने वारदात का खुलासा किया. एडीसीपी ने बताया कि भोपाल के बोधरी एमपी नगर निवासी आशुतोष गोस्वामी ने बुधवार 16 जुलाई की सुबह खजराना थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने बताया कि वह विजय नगर से रेडिसन चौराहे तक पैदल जा रहे थे, तभी तीन युवकों ने पानी मांगा और फिर ‘केक लेने’ का बहाना बनाकर उन्हें शुभ लाभ टावर के पीछे खंडहर में ले गए. वहां मौका पाकर युवकों ने उनका मोबाइल और पर्स लूटकर भाग निकले. वारदात के बाद खजराना पुलिस ने तुरंत प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की. आसपास की दुकानों और रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, इसी दौरान सूचना मिली कि संदिग्ध युवक वाघेला गार्डन के पास खड़े हैं. तत्काल एक टीम रवाना की गई और भागने की कोशिश कर रहे आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. इनमें 20 वर्षीय गिल्लू उर्फ सुमित पिता मुकेश पटेल मुमताज बाग कॉलोनी, खजराना जो कक्षा तीसरी तक पढ़ा हुआ और पार्सल डिलीवरी का काम करता है. इसके खिलाफ चोरी का प्रकरण भी दर्ज है. वहीं 19 वर्षीय लड्डू उर्फ सुमित पिता संतोष चौहान मुमताज बाग कॉलोनी, खजराना यह भी दसवीं पास है और सैलून में काम करता है. इनके साथ एक नाबालिग भी है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी का मोबाइल और पर्स जिसमें यूनियन बैंक का एटीएम कार्ड के साथ नकद 7 हजार रुपए भी जब्त किए है.

Next Post

एमडी ड्रग्स के साथ एक गिरफ्तार, दोपहिया और मोबाइल जब्त

Thu Jul 17 , 2025
2.10 लाख का मादक पदार्थ और सामान बरामद, आरोपी से नेटवर्क के बारे में पूछताछ जारी इंदौर. शहर में नशे के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खजराना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने एक संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ा, जिसके […]

You May Like