
इंदौर। ग्रामीण हाट बाजार, ढक्कन वाला कुआ, साउथ तुकोगंज में चल रहे मराठी सोशल ग्रुप के सालाना आयोजन मेंगो जत्रा में म्रुप द्वारा संचालित की जा रही आम चखने के स्टॉल पर जो लोगो द्वारा आम खाए जा रहे है उन आमो की गुठलियों को आयोजको द्वारा प्रतिदिन एकत्रित करके प्रतिदिन ही उसे वन विभाग को सौपा जा रहा है इन गुठलियां को वन विभाग द्वारा रोपने के उपयुक्त बना कर पौधे बनाएगा उसके बाद आम के पौधों को किसानों को वितरित किया जाएगा। उसके साथ ही लोग भी गुठलियां लेकर जा रहे है वे घर पर इसे रोपेंगे।
संस्था के सुधीर दांडेकर और राजेश शाह ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों से चर्चा की गई है एकत्रित होने वाली सभी आमों की गुठलियों को प्रतिदिन वन विभाग को सौपा जा रहा है जिससे पौधे बनाएंगे। दूसरे दिन भी रत्नागिरी और देवगढ़ के आम की खुशबू से मैंगो जत्रा खूब महका इन दो दिनों में हजारों इंदोरियो ने आम का लुत्फ उठाया। भीषण गर्मी भी स्वाद प्रेमियों का उत्साह को नही रोक सकी और सुबह 09 से देर शाम तक लोगो ने मेंगो जत्रा में खूब जम कर आम की खरीदी की और परिवार सहित फूड झॉन का लुत्फ उठाया। आम चख कर स्वादप्रेमी बोले कि वाह। मजा आ गया। रविवार को इस आयोजन का आखिरी दिन रहेगा मेंगो जत्रा सुबह 09 बजे से रात्रि 10 बजे तक चलेगा।
तृप्ति महाजन और सुमेधा बावकर ने बताया कि स्वाद प्रेमियों के उत्साह के चलते फूड स्टाल की 3 दिन के हिसाब से एकत्रित रॉ मटेरियल शनिवार दोपहर में ही खत्म हो गया। फूड स्टाल धारकों ने पुनः रॉ मटेरियल की व्यवस्था सुचारू रखी।
स्वाद प्रेमी स्वाति ने बताया कि मैंगो जत्रा में हापुस आम का स्वाद लाजवाब है, आम चखकर मजा आ गया। स्वादप्रेमी नितेश ने बताया कि मैंगो मस्तानी और मट्ठा ने गर्मी में राहत दी। फूड स्टॉल के स्टालधारको ने बताया कि इस बार भी इंदौर के स्वादप्रेमियों का जबरजस्त प्रतिसाद मिला उन्होंने फूड काफी पसंद किए, हमे मैंगो जत्रा में अच्छा प्रतिसाद मिला।
मैंगो जत्रा का रविवार को समापन होगा।
