पत्नी ने की डंडे से पीट-पीटकर पति की हत्या, वारदात के बाद थाने पहुंचकर किया आत्मसमर्पण

छतरपुर: सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवनगर कॉलोनी में सोमवार रात पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक महिला ने गुस्से में अपने पति पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद महिला स्वयं सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार अनगौर क्षेत्र निवासी दीनदयाल कुशवाहा (30) का अपनी पत्नी से लंबे समय से विवाद चल रहा था। सोमवार को वह अपनी पत्नी के मायके शिवनगर कॉलोनी आया हुआ था। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान पति द्वारा बेटी को लेकर अपशब्द कहे गए, जिससे महिला आक्रोशित हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि महिला ने डंडे से पति पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से दीनदयाल की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद महिला सीधे सिविल लाइन थाने पहुंची और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

पुलिस के अनुसार महिला का कहना है कि उसका पति वर्षों से उसके साथ मारपीट करता था। उसने गुस्से में हमला किया, लेकिन उसका इरादा पति की जान लेने का नहीं था। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।

इस घटना के बाद दंपती के दो छोटे बच्चों—करीब 6-7 वर्षीय बेटी और 4 वर्षीय बेटे—के सामने गंभीर पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Next Post

भाजपा ने नंगल में कांग्रेस, आप दोनों से बनाई दूरी, सत्ता गठजोड़ से किया इनकार

Tue Jun 2 , 2026
चंडीगढ़, 02 जून (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश महामंत्री परमिंदर बराड़ ने मंगलवार को स्पष्ट किया है कि नंगल नगर काउंसिल के गठन को लेकर भाजपा न तो आम आदमी पार्टी (आप) और न ही कांग्रेस का समर्थन करेगी। पार्टी दोनों दलों से समान दूरी बनाए रखेगी। श्री […]

You May Like

मनोरंजन