सी पी राधाकृष्णन के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में मिलेगी मदद: मुर्मु

नयी दिल्ली 09 सितम्बर वार्ता राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने श्री सी पी राधाकृष्णन को देश का नया उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई देते हुए कहा है कि उनके दशकों के समृद्ध अनुभव से राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार श्री राधाकृष्णन के मंगलवार को उपराष्ट्रपति चुनाव में विजयी घोषित किए जाने के बाद श्रीमती मुर्मु ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।

श्रीमती मुर्मु ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “श्री सी. पी. राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर बधाई। सार्वजनिक जीवन में आपके दशकों के समृद्ध अनुभव राष्ट्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मैं आपको एक सफल और प्रभावशाली कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ देती हूँ।“

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए चुनाव में श्री राधाकृष्णन इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को हराकर उपराष्ट्रपति चुने गए हैं।

Next Post

यामाहा ने मोटरसाइकिलों के दाम 17,581 रुपये तक घटाये

Tue Sep 9 , 2025
नयी दिल्ली, 09 सितंबर (वार्ता) वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में कटौती का पूरा लाभ ग्राहकों को देते हुये इंडिया यामाहा मोटर ने मंगलवार को अपनी मोटरसाइकिलों के दाम 17,581 रुपये तक घटाने की घोषणा की। कीमतों में ये कटौती 22 सितंबर से प्रभावी होगी। कंपनी ने बताया कि आर15 […]

You May Like