सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता मैराथन: सांसद-विधायक के साथ दौड़े कई सैकड़ो,पुलिस की पुख्ता व्यवस्थाएं रहीं

दमोह। शहर में साइबर अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज सुबह साइबर सेल जागरूकता अभियान सेफ क्लिक 2.0 के तहत शानदार मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।मैराथन का शुभारंभ सांसद राहुल सिंह, विधायक जयंत मलैया और जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे की विशेष मौजूदगी में तहसील ग्राउंड से हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, युवा, महिलाएं, अधिकारी-कर्मचारी और आमजन शामिल हुए।

*चाक-चौबंद रही सुरक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था*

पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया के निर्देशन में सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार रॉबिन जैन, रघुनंदन चतुर्वेदी, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई यातायात दलबीर सिंह मार्को, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, विक्रम दांगी, एएसआई अक्षेंद्र नाथ सहित पुलिस बल तहसील ग्राउंड से लेकर समापन स्थल तक चौराहों-तिराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। जिससे दौड़ में शामिल प्रतिभागियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हुई।प्रतिभागियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मैराथन मार्ग पर 3 से 4 एंबुलेंस भी तैनात की गई थीं। साथ ही पुलिस द्वारा दौड़ के दौरान पानी, केले और फ्रूटी वितरित की गई। आमजन की ओर से भी चौराहों-तिराहों पर पेयजल की व्यवस्था की गई।

*सफेद परिधान में दिखा जागरूकता का संदेश..*

मैराथन में शामिल सभी लोग सेफ क्लिक 2.0 की डिजाइन वाली सफेद टी-शर्ट और कैप में नजर आए। पूरे शहर में साइबर से बचें, सतर्क रहें के नारे गूंजते रहे।आज के इस आयोजन ने दमोह में साइबर जागरूकता को नई पहचान दी है। आमजन द्वारा मैराथन की भव्यता और व्यवस्था की जमकर सराहना की जा रही है।

Next Post

बेंगलुरु खदान हादसे में सात मजदूरों की मौत पर एनएचआरसी ने स्वत: संज्ञान लिया

Mon Jul 6 , 2026
नयी दिल्ली, 06 जुलाई (वार्ता) राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने कर्नाटक के बेंगलुरु में एक ग्रेनाइट खदान में हुए हादसे में सात प्रवासी मजदूरों की मौत और अन्य पांच के घायल होने की घटना का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में कर्नाटक सरकार के मुख्य सचिव को […]

You May Like