इंदौर: आज गणेश चतुर्थी पर नगर निगम परिसर में गणेश स्थापना की गई. स्थापना के पहले राजबाड़ा से नगर निगम प्रांगण तक गणेश प्रतिमा को गाजे बाजे के साथ लाया गया. निगम परिसर में प्रभारी महापौर ओर सामान्य प्रशासन प्रभारी ने गणेश प्रतिमा का पूजन किया.शहर में आज गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जगह जगह गणेश प्रतिमा स्थापित की गई. इस मौके पर नगर निगम परिसर में प्रतिवर्षानुसार गणेश स्थापना की गई.
स्थापना से पहले गणेश प्रतिमा को राजवाड़े से निगम प्रांगण तक बैंड बाजे के साथ जुलूस के रूप में लाया गया. नगर निगम परिसर में गणेश प्रतिमा की प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर, सामान्य प्रशासन विभाग प्रभारी एवं गणेश उत्सव समिति अध्यक्ष नंदकिशोर पहाड़िया तथा महापौर परिषद सदस्य, निरंजन सिंह चौहान,अश्विनी शुक्ल ने पूजा की. पूजा के बाद भगवान गणेश से शहर विकास के साथ ही सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना की.
प्रभारी महापौर राजेंद्र राठौर ने कहा कि विघ्नहर्ता गणेशजी सभी बाधाओं को दूर कर इंदौर को निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर करें. उन्होंने सभी शहरवासियों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएँ दी. निगम परिसर गणेश स्थापना मौके पर पार्षद कंचन गिदवानी सहित अन्य पार्षद , कर्मचारी यूनियन पदाधिकारी, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.
