बजट में महंगाई कम करने की योजना बताएँ मोदी: खरगे

नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि महंगाई चरम पर है और इससे लोगों का जीवन कठिन हो गया है, इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि बजट में जनता की बचत बढ़ाने के क्या प्रावधान किए जा रहे हैं।

श्री खरगे ने लगातार बढ़ रही महंगाई को लेकर प्रधानमंत्री से सवाल किया और कहा, “श्री नरेंद्र मोदी जी, क्या बजट में जनता की बचत बढ़ाने का है कोई प्लान या कमरतोड़ महँगाई से जनता को करते रहेंगे परेशान।”

उन्होंने कहा, “पिछले 6 महीनों में रोज़मर्रा की चीज़ों में गगनचुंबी उछाल, जरूरी दवाइयाँ, तेल, चाय, कॉफ़ी, बिस्कुट, साबुन, आदि…सबकी क़ीमतों बनी जनता के जी का जंजाल।”

श्री खरगे ने कहा, “जीएसटी के बेसमझ रेट और टैक्स के बोझ से पिसता हर इंसान, ख़पत गिरा, आर्थिक सुस्ती से चिंतित पूरा हिंदुस्तान। नौ-नौ 9 प्री-बजट कंसल्टेशन की कोई नहीं है अहमियत, जब ‘महँगाई कैसे घटेगी’ इस पर चर्चा की नहीं है आपकी नीयत। जनता को लूटकर अरबपति मित्रों को फ़ायदा पहुँचाना है भाजपा का काम, आने वाले चुनावों में जागृत जनता भाजपा को सबक सिखाएगी, देगी ऐसा परिणाम।”

Next Post

डिजिटल डेटा संरक्षण नियम नागरिक केंद्रित शासन के प्रति प्रतिबद्धता : मोदी

Tue Jan 7 , 2025
नयी दिल्ली 07 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि मसौदा डिजिटल व्यक्तिगत डेटा संरक्षण नियम 2025 नागरिक-केंद्रित शासन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देता है। श्री मोदी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर लिखा, “ केंद्रीय मंत्री […]

You May Like