शिविर में योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए लोगों को किया प्रेरित  

सिंगरौली। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत देवसर की ग्राम पंचायत गन्नई के गजरहिया में जिलास्तरीय शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में विधायक देवसर राजेन्द्र मेश्राम, रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह एवं कलेक्टर गौरव बैनल, पुलिस अधीक्षक सियाज केएम, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल ने आमजन से सीधे संवाद करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, नागरिक सेवाओं तथा शिकायतों के निराकरण की जमीनी स्थिति की जानकारी ली। अधिकारियों ने ग्रामीणों से योजनाओं का लाभ मिलने, सेवाओं की उपलब्धता तथा स्थानीय स्तर पर आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। कमिश्नर एवं कलेक्टर ने क्षेत्र के उद्यमियों, हितग्राहियों एवं इंफ्लुएंसर्स से संवाद किया। उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों से प्राप्त लाभ, स्वरोजगार एवं उद्यमिता के अवसरों तथा योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में उनकी भूमिका के संबंध में जानकारी ली। अधिकारियों ने हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने तथा अन्य लोगों को भी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। शिविर में जिपं सीईओ संघप्रिय,एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा, सहायक कलेक्टर सौम्या मिश्रा, एसडीएम शिशिर श्रीकृष्ण श्रीराम सहित विभिन्न विभाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।

शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है: मेश्राम

शिविर में उपस्थित ग्रामीणो को संबोधित करते हुयें विधायक राजेन्द्र मेश्राम ने कि कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के साथ-साथ देवसर विधानसभा क्षेत्र का भी चहुंमुखी विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में देवसर विधानसभा क्षेत्र में 6 महाविद्यालयों के साथ-साथ संदीपनी विद्यालय का भी संचालन किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि देवसर विधानसभा क्षेत्र के विद्यार्थियों ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के साथ-साथ उनकी समस्याओं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण सुनिश्चित करना है।

Next Post

मोदी-पेजेश्कियन की पश्चिम एशिया पर चर्चा, भारत का संवाद और कूटनीति से समाधान पर जोर

Fri Sep 11 , 2026
नयी दिल्ली 11 सितम्बर (वार्ता) पश्चिम एशिया में निरंतर बढ़ रहे तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को यहां ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर हुई वार्ता में दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं के साथ […]

You May Like