मक्सी में अनियंत्रित बस पलटी, आठ यात्री घायल

मक्सी, 8 नवंबर. एबी रोड पर मक्सी के समीप कनासिया नाका तराना थानांतर्गत शुक्रवार रात 9 बजे एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि बस चालक बस का स्टीयरिंग लॉक होने की वजह से फंस गया. उसे बहुत मशक्कत के बाद निकाला गया.

बता दें कि इंदौर से गोरखपुर जा रही बस यूपी 93 सीटी 9795 जब उज्जैन जिले के तराना धाना क्षेत्र के ग्राम कनासिया के समीप एबी रोड पर पहुंची. तभी आगे चल रहे ट्राले ने स्पीड ब्रेकर के कारण ब्रेक लगा दिए. इससे पीछे चल रही बस ने भी ब्रेक लगाए. गति ज्यादा होने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. घटना की सूचना मिलते ही मक्सी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय शाजापुर भेजा, जहां सभी का उपचार किया. पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को सीधा करवाया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला. मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग दिया. वहीं हाईवे पेट्रोलिंग टीम ने यातायात को सुचारू करवाया. घटना की जानकारी लगते ही शाजापुर एसडीएम मनीषा वास्कले, कोतवाली थाना प्रभारी संतोष सिंह बाघेला तथा सिविल सर्जन डॉ. बीएस मैना ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना.

 

ये हुए घायल…

 

हादसे में घायल यात्रियों में शैलेश पिता रामानंद निवासी गोरखपुर उम्र 30 वर्ष, इमरान सिद्दीकी पिता अबरार सिद्दीकी निवासी लखनऊ उम्र 32 वर्ष, योगेंद्र पिता बहुत शाही निवासी गुजरात उम्र 25 वर्ष, रुबीना बानो पिता इमरान सिद्दीकी निवासी लखनऊ उम्र 28 वर्ष, सुरेश चंद्र दीक्षित पिता राम अवतार दीक्षित निवासी कानपुर उम्र 60 वर्ष, पूनम दीक्षित पिता अमरेंद्र कुमार दीक्षित निवासी कानपुर उम्र 35 वर्ष, करतार सिंह पिता प्रीतम सिंह निवासी टीकमगढ़ उम्र 33 वर्ष बस चालक, सायरा पिता हामिद निवासी गोरखपुर उम्र 25 वर्ष है. जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है.

Next Post

दो तस्करों को सात-सात साल की सजा

Sat Nov 8 , 2025
रतलाम। एनडीपीएस के विशेष न्यायालय ने अफीम तस्करी के मामले में दोषी पाए जाने पर अभियुक्त चैनसिंह पिता भगवान सिंह निवासी ग्राम किशनगढ थाना ताल एवं कंवरलाल व्यास पिता शिवलाल व्यास निवासी ग्राम दौलतगंज तहसील आलेाट को एनडीपीएस की धारा 8 सहपठित धारा 18 सी में सात-सात साल के सश्रम […]

You May Like