किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे… मध्यप्रदेश में हम नक्सलवाद पनपने नहीं देंगे – सीएम मोहन यादव 

नवभारत न्यूज बालाघाट

प्रकाश दुबे बालाघाट l

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को बालाघाट जिले के रेंजर महाविद्यालय में आयोजित किसान सम्मेलन व दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान सीएम ने जिले के विकास के लिए 264 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया और 61 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार ने किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा कर रहे..हम मध्यप्रदेश में नक्सलवाद पनपने नहीं देंगे।

 

मुख्यमंत्री ने दिव्यांगजन कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 2,520 दिव्यांगजनों को 2 करोड़ 64 लाख रुपये के सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हॉकी मैदान में एस्ट्रो टर्फ का लोकार्पण किया, जिससे जिले के युवा खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

सीएम मोहन यादव ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि नक्सल उन्मूलन मे हमारे जवानों ने भी बेहतरीन कार्य किया है, 04 नक्सलियो को मार गिराया है, उन्हें बहुत बहुत बधाई…! बन्दुक उठाकर नक्सलवादी बने है तो याद रखे नक्सलवाद के लिए मध्यप्रदेश मे कोई जगह नहीं है। हमारी भूमि से कोई जिन्दा नहीं जाएगा। नक्सलियो को रहने नहीं देंगे।

 

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किसानो को भी सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि हमने किसानो से जो वादा किया था, उसे पूरा कर रहे है। किसानो ने उपार्जन कराया है, उन्हें 04 हजार रूपए प्रति हेक्टेयर देंगे।

Next Post

बरगी डेम में डूबा युवक

Sat Mar 1 , 2025
जबलपुर। बरगी डेम में एक युवक शनिवार सुबह डूब गया और तेज बहाव में बह गया। युवक अपने साथियों के साथ प्रयागराज महाकुंभ से कर्नाटक बैंगलुरू लौट रहा था। जानकारी के मुताबिक कार क्रमांक केए 04 एमएल 5623 से सुबह 5 युवक बरगी डेम पहुंचे। नहाने के दौरान एक युवक […]

You May Like