कलेक्ट्रेट परिसर में अचेत मिला व्यक्ति, भेजा गया अस्पताल

सीधी। जिला कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब करुणा भवन के सामने एक व्यक्ति अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा मिला।

कल शाम करीब 6 बजे व्यक्ति करीब 20 से 25 मिनट तक उसी स्थिति में पड़ा रहा। काफी देर तक व्यक्ति के नहीं उठने पर आसपास मौजूद लोगों का ध्यान उसकी ओर गया और मौके पर धीरे-धीरे भीड़ एकत्र हो गई। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार व्यक्ति की हालत देखकर उसके नशे में होने की आशंका जताई जा रही थी। हालांकि वह वास्तव में शराब के नशे में था या किसी अन्य कारण से अचेत हुआ इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। ऐसे में व्यक्ति की स्थिति का वास्तविक कारण चिकित्सकीय जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौके पर कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नजर नहीं आया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों द्वारा एम्बुलेंश 108 को फोन कर सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद व्यक्ति को एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल सीधी भेजा गया।

Next Post

भिण्ड में नेशनल लोक अदालत कल शनिवार को होगी आयोजित

Fri Sep 11 , 2026
भिण्ड। मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कल 12 सितम्बर, शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड द्वारा ए.डी.आर. भवन जिला न्यायालय परिसर भिण्ड में प्रातः 10:30 बजे मां सरस्वती की […]

You May Like

मनोरंजन