
पन्ना। आज पुलिस अधीक्षक पन्ना साईं क्रष्ण थोटा के आव्हान पर जिले के पुलिस अधिकारियों द्वारा रक्तदान अभियान चलाया गया जिसमें स्वयं एस पी पन्ना साईक्रष्ण थोटा जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक पहुंचकर रक्तदान किया। एस पी पन्ना के निर्देशन में जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों ने भी अपने अपने सुविधानुसार चिकित्सालयों में पहुंचकर रक्तदान किया । एस पी पन्ना श्री थोटा ने कहा कि रक्त दान कर दूसरों को नई जिंदगी दी जा सकती है यह एक पुण्य का कार्य है इसमें आम नागरिकों को भी अपनी हिस्सेदारी कर समाज के प्रति अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए इस नेक कार्य में आगे आना चाहिए। उन्होंने जिले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए थे ताकि जिले में ब्लड की कमी की पूर्ति की जा सके यह कार्य समय समय पर जारी रहेगा।
