ग्वालियर : जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने मुरार क्षेत्र में आज सुबह हुए बच्चे के अपहरण मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे के परिजनों से दूरभाष पर चर्चा की तथा उन्हें आश्वस्त किया कि पूरी मध्य प्रदेश सरकार उनके साथ है तथा शीघ्र ही बच्चों को सकुशल वापस लाएंगे। इसके साथ ही जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि आज गुरुवार की सुबह मुरार क्षेत्र में अपने बच्चे को स्कूल बस में छोड़ने जा रही एक मां से उसके बच्चे को छीनकर अपहरण करने की घटना हुई.
जिसकी सूचना मिलने पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बच्चे के परिजनों से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि किसी भी के प्रकार की कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी तथा बच्चे को शीघ्र ही सकुशल वापस लाया जाएगा। इसके साथ ही प्रभारी मंत्री सिलावट ने जिले के आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह से भी दूरभाष पर चर्चा की तथा तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
