सूने घर से चोरो ने पार किया नगदी सहित जेवरात

रीवा। मऊगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पाडर में बीती रात्रि सूने घर में घुसे अज्ञात चोरों ने सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी और अन्य सामान पार कर दिया. पीडि़त परिवार द्वारा घटना की सूचना मऊगंज पुलिस को दी गई है वहीं परिजनों को घर से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में पेटियां और अटैचियां टूटी हुई अवस्था में मिली है. पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद अज्ञात चोरों की पता तलाश शुरू कर दी है.

घटना के संबंध में पीडि़त वंशपती लोनिया निवासी ग्राम पाडर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि घर के सभी सदस्य बारात में शामिल होने चले गए थे. सुबह जब वहां से लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था जबकि पेटी और अटैची गायब थी. पीडि़त की माने तो अज्ञात चोरों ने 1लाख 95 हजार रुपए नगदी सहित सोने चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुरा ले गए हैं. पीडि़त ने बताया कि अज्ञात चोरों ने तकरीबन 10 लाख रुपए से ज्यादा की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जंगल में मिले सामानों को जप्त कर साक्ष्य एकत्रित कर अज्ञात चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

मप्र में VVIP सुरक्षा होगी और भी पुख्ता, DGP कैलाश मकवाना ने किया विशेष प्रशिक्षण कोर्स का शुभारंभ

Tue May 12 , 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश में वीवीआईपी और वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने की दिशा में पुलिस मुख्यालय ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने मंगलवार को श्यामला हिल्स स्थित विशेष शाखा प्रशिक्षण संस्थान में चार दिवसीय “वीवीआईपी/वीआईपी सिक्योरिटी एंड प्रोटेक्शन कोर्स” का शुभारंभ […]

You May Like