कांग्रेस ने छठ के दौरान 12 हजार ट्रेन चलाने पर सरकार को घेरा

नई दिल्ली 26 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने रेल मंत्रालय द्वारा महापर्व छठ के दौरान 12 हजार ट्रेन चलाने के केन्द्र सरकार के ऐलान पर सवाल उठाया है।

 

कांग्रेस सोशल मीडिया हेड सुप्रिया श्रीनेत ने सवाल किया, ‘ रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव डींगे हाँक रहे थे कि त्यौहार पर 12 हज़ार ट्रेनें चलायी जा रही हैं। भगवान ही जानें कहाँ चलीं यह ट्रेन क्योंकि लोग अभी भी भेड़ बकरी की तरह जिस तरह से रेल के डिब्बों में लोग ठूंस कर घर जाने को मजबूर हैं।

 

उन्होंने रेल मंत्री को ‘रील मंत्री’ बताते हुए कहा कि वह एसी वाले यात्रियों के लिए प्रिंटेड कंबल का अनावरण करने में व्यस्त हैं जनता परेशान हो इससे उन्हें क्या ?’

 

श्रीमती श्रीनेत ने कहा कि लोगों के लिए होली, दिवाली, छठ जैसे पर्व बड़े मायने रखते हैं और उनकी सरकार से क्या अपेक्षा होती है। यही ना कि आवा-गमन की उचित व्यवस्था हो जाये। पर्याप्त ट्रेन, सही दाम पर चल जाएँ जो लोगों को उनके गंतव्य तक पहुँचा दें, लेकिन सरकार बहादुर को लफ़्फ़ाज़ी से फुर्सत नहीं है।

Next Post

शेयर बाजारों पर दिखेगा औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों, तिमाही परिणामों का असर

Sun Oct 26 , 2025
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बीते सप्ताह लगातार चौथी साप्ताहिक तेजी के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के आंकड़ों और कंपनियों के तिमाही परिणामों पर होगी।   अगले सप्ताह 28 अक्टूबर को आईआईपी के आंकड़े आने हैं। वहीं कई दिग्गज […]

You May Like