बदमाशों ने दो भाईयों से की लूट तलाश में जुटी पुलिस 

भोपाल। शाहजहांनाबाद थाना इलाके में दो भाईयों के साथ अज्ञात बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर, बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के मुताबिक इलाके के काली बस्ती में बराज अली (28) और उसके छोटे भाई के साथ 25 हजार रुपए की लूट हुई. फरियादी ने पुलिस को बताया कि वह लेडीज बुटिक का काम करता है. शुक्रवार को दोनों भाई पुरानी बाइक खरीदने के लिए घर से 25 हजार रुपए लेकर निकले थे. देर रात को जब दोनों बिना गाड़ी खरीदे ही घर के लिए पैदल लौट रहे थे. इसी दौरान काली बस्ती पहुंचने पर अज्ञात बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और उनके पास रखे रूपए छीन लिए. बदमाशों ने इस दौरान दोनों के साथ हाथापाई भी की. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है.

Next Post

भागीरथपुरा में स्थिति तेजी से सुधर रही - विजयवर्गीय

Sat Jan 10 , 2026
इंदौर। भागीरथपुरा में स्थिति तेजी से सुधर रही है और मरीजों की संख्या कम हुई है। क्षेत्र के 30 प्रतिशत हिस्से में दो दिन बाद नर्मदा पानी सप्लाई शुरू हो जाएगा। बाकी हिस्से में काम चल रहा है, उसमें थोड़ा समय लगेगा। यह बात प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश […]

You May Like