
जबलपुर। नगर पालिक निगम जबलपुर की आदर्श कार्मिक संरचना वर्ष 2025-26 एवं शासन के स्वीकृत बजट प्रावधानों अंतर्गत चतुर्थ श्रेणी के कुल 1005 रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती किए जाने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। इनमें भृत्य/ चौकीदार के 50 पद एवं सफाई संरक्षक के 955 पद शामिल हैं। अजाक्स संघ नगर निगम जबलपुर द्वारा लंबे समय से इन पदों पर भर्ती की मांग की जा रही थी। संगठन के अध्यक्ष अमित मेहरा के नेतृत्व मे यह विषय जनहित एवं नगर निगम की कार्यक्षमता से जुड़ा होने के कारण निरंतर प्रशासन के समक्ष रखा गया। इस विषय महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , निगम अध्यक्ष रिंकू विज एवं आयुक्त नगर निगम जबलपुर राम प्रकाश अहिरवार ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए बताया कि शासन के शास्त्र 2025-26 के बजट प्रावधानों के अनुसार 1005 पदों पर नियमित अथवा संविदा आधार पर भर्ती की जाएगी। महापौर एवं आयुक्त द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया कि इस संबंध में शीघ्र ही शासन को पत्र प्रेषित किया जाएगा, ताकि भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो और नगर निगम की स्वच्छता, सुरक्षा एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
