बैनर-पोस्टर फाडऩे के शक में युवक को चाकू से गोदा

जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में गुड़हाई रोड में बैनर-पोस्टर फाडऩे के संदेह पर बदमाशों ने एक युवक को चाकू से गोद दिया। हमले में घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक पुलिस को राज केवट 28 वर्ष निवासी शिवशंकर मंदिर के पास रद्दी चौकी गोहलपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बिट्टू चौधरी गुप्ता होटल के पास भंडारे के लिये मंच लगाये थे जिसमें बैनर लगाये थे.

बैनर किसी लडक़े ने फाड़ दिया था तो बिट्टू चोधरी के लोगों ने उसके ऊपर संदेह किया, इसी बात को लेकर बिट्टू चौधरी, मंगल चौधरी से उसका विवाद हो गया था। रविवार को मोहल्ले के लोगों के साथ निकला था गुड़हाई रोड कोतवाली क्षेत्र पहुॅचा जहॉ उसे बिट्टू चौधरी एवं मंगल चौधरी पकडक़र एक साईड में ले गये और जान से मारने की नियत बिट्टू चौधरी ने चाकू से हमलाकर उसे चोटें पहुंचा दी। अनमोल के साथ भी हाथ मुक्कों से मारपीट किये।

Next Post

ससुराल पक्ष से प्रताडि़त महिलाएं, दो एफआईआर दर्ज

Mon Oct 6 , 2025
जबलपुर: मझौली थाना क्षेत्र में रहने वाली दो महिलाएं ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आ गई, जिन्होंने थाने में पति, सास के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि रविवार को श्रीमति शिखा ठाकुर 23 वर्ष निवासी देवरी पीपल मझौली ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी […]

You May Like