मोदी सरकार के संरक्षण में खाय जात है महंगाई डायन : कांग्रेस

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस ने दिवाली से पहले रफ्तार पकड़ चुकी महंगाई को लेकर सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा है कि बढ़ती कीमतों ने मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है और महंगाई से राहत नहीं मिल रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर महंगाई की स्थिति को एक प्रचलित कहावत के जरिये बयान करते हुए कहा, ”मोदी सरकार के संरक्षण में महंगाई डायन खाय जात है।”

उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है लेकिन बढ़ती कीमतें हर मध्यमवर्गीय तथा गरीब परिवार का बजट बिगाड़ रही हैं। दिवाली से पहले समाज के हर तबके को महंगाई का झटका लगा है।
श्री रमेश ने कहा कि सरकारी आंकड़ों से महंगाई को छिपाने की कोशिश हो रही है लेकिन यह दर्द हर भारतीय सह रहा है। कांग्रेस महासचिव ने सरकार से पूछा कि महंगाई पर राहत कब मिलेगी और आम परिवार की जेब पर पड़ रहे इस बोझ की जवाबदेही कौन लेगा।

.....

Next Post

भारत का कॉप-31 समझौते के अमल में तेजी लाने पर जोर

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन (यूएनएफसीसीसी) के 31वें सम्मेलन (कॉप-31) में पेरिस समझौते की मौजूदा कमियों को दूर करने, जलवायु संबंधी प्रतिबद्धताओं को पूरा करने और उनके कार्यान्वयन में तेजी लाने पर जोर दिया है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव […]

You May Like