खंडवा नाका चौराहे से भावना नगर तक रिमूवल कार्रवाई

इंदौर. कलेक्टर आशीष सिंह एवं आयुक्त नगर निगम शिवम वर्मा के निर्देशन में इंदौर शहर में यातायात सुधार हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है. जिला प्रशासन, पुलिस बल एवं नगर निगम की टीम द्वारा आज झोन क्रमांक 13 के अंतर्गत खंडवा नाका चौराहे से भावना नगर क्षेत्र तक यातायात सुधार हेतु रिमूवल की कार्रवाई की गई. लगभग 15 स्थानों पर फुटपाथ से अतिक्रमण व टीन शेड हटाये गये. कार्रवाई के दौरान एसडीएम प्रियंका चौरसिया, जोनल अधिकारी अंकेश बीरथरिया एवं नगर निगम का स्टाफ मौजूद था. इस दौरान यातायात बल के द्वारा यातायात को सुचारू रूप से व्यवस्थित भी किया गया तथा यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई भी की गई. चालानी कार्रवाई में चार हजार रूपये की वसूली की गई.

Next Post

मंच से प्रतिभाओं को मिलती है पहचान

Sat Feb 15 , 2025
Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like