नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर प्रोटेस्ट का आज 13वां दिन है. वहीं प्रोटेस्ट के दौरान सोनम वांगचुक ने 28 जून को भूख हड़ताल का ऐलान किया. वहीं आज 6 दिन बाद 3 जुलाई को सोनम वांगचुक ने मंच से कुछ ऐसा कहा जिसे सुनना आपके लिए जरूरी है.
सोनम वांगचुक कह रहे हैं कि “मैं यहाँ भूख हड़ताल पर बैठा हूँ और आप लोग यहाँ ठूँस-ठूँस कर खाना खाते हैं, वह मुझे थोड़ा दुखद लगता है.”
उन्होंने आगे यह भी अपील की थी कि जो लोग भी प्रोटेस्ट में शामिल होने आते हैं, उन्हें उनके समर्थन में कम से कम एक दिन का उपवास (अनशन) जरूर रखना चाहिए.
