अनपरा/सोनभद्र: हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रेनुपावर डिवीजन, रेनुसागर के तत्वावधान में आयोजित आदित्य बिड़ला इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।इस मैच में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर की बी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर की “ए “टीम को 45 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
स्थानीय आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के खेल के मैदान में आयोजित आदित्य बिड़ला इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच का शुभारंभ हिंडालको रेनुसागर के विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ब्रजेश कुमार बर्मा एवं एबीआईसी के प्रधानाचार्य बृजेश कुमार सिंह ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ किया।एबीआईसी रेनुसागर की” बी “टीम ने पहले बैटिंग करते हुये निर्धारित 15 ओभर में आदित्य के 34 रन रोहित के 25 रन तथा प्रतीक के 23 रन के बदौलत 5 विकेट खोकर 135 रन बनायी।
वही एबीपीएस रेनुसागर की ” ए” टीम के सफल गेंदबाज आयुष्मान ने 2 विकेट तथा तरुण ने अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण 1 विकेट चटकाये।जबाब में उतरी एबीपीएस रेनुसागर की ” ए” टीम ने कार्तिक के 36 रन प्रियेश मिश्रा के 13 रन एवं रुद्र के 12 रनों के बदौलत 10 विकेट खोकर मात्र 90 रन ही बना पाई।वही शानदार गेंदबाजी करते हुये अंशुलाली ने अपने टीम के लिये महत्वपूर्ण 4 विकेट लिये एवं प्रतीक ने 3 विकेट चटकाए।इस तरह एबीआईसी रेनुसागर की “बी” टीम ने 45 रन विजयी होने का गौरव प्राप्त किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में रोहित सक्सेना सदानन्द पांडेय एवं रमेश बर्मा का सराहनीय सहयोग रहा।
अंपायर की भूमिका ए के राय एवं बीएल पाठक ने निभाई।मैच का आखों देखा हाल सदानन्द पांडेय एवं अनुराग तोमर ने सुनाई।मैच के दौरान खिलाड़ियों ने अनुशासित एवं उत्कृष्ट खेल का परिचय दिया, जिससे दर्शकों को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिला।विजेता टीम के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सभी ने सराहना की।आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, टीमवर्क और अनुशासन को बढ़ावा देना है। आगामी मुकाबलों को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
