जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत ग्राम नारायणपुर में करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।पुलिस के मुताबिक कैलाश बर्मन 35 वर्ष निवासी ग्राम नारायणपुर तिलवारा ने सूचना दी कि 10 बजे उसका भाई लक्ष्मीकांत बर्मन 38 वर्ष तरीवाले खेत में मोटर का स्टार्टर चालू कर रहा था.
जिससे बिजली का करंट लगने से गिर गया था आवाज लगाकर चिल्लाया तो वह एवं पिता शिवराम बर्मन भाई लक्ष्मीकांत के पास गये जो इशारे से करंट लगना बताया, फिर बेहोश हो गया, इलाज कराने मेडिकल कॉलेज लेकर गये डाक्टर ने चैक कर उसके भाई लक्ष्मीकांत बर्मन केा मृत घोषित कर दिया।
