घर की पार्किंग में खड़ी बाइक में लगी आग, फायर बिग्रेड ने बुझाई लपटें

शिवपुरी: कोतवाली थाना क्षेत्र की कीजरी धाम कॉलोनी में घर के पोर्च में खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। घटना अतिथि शिक्षक सचिन त्यागी के घर में हुई।
सचिन ने ये बाइक दो साल पहले खरीदी थी। घटना वाले दिन ही वो बाइक को धुलवाकर लाए थे और पोर्च में खड़ा किया था। जब बाइक में आग लगी, तो परिवार के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की।

लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि काबू नहीं आईं। आग फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से सचिन को लगभग 70 हजार रुपए का नुकसान हुआ। बाइक के पास ही गैस सिलेंडर रखा था। सौभाग्य से आग की लपटें सिलेंडर तक नहीं पहुंचीं, वरना बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

Next Post

कार्य में लापरवाही बरतने पर सब इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच

Thu Aug 21 , 2025
ग्वालियर: कार्य में लापरवाही करने पर नगर निगम आयुक्त ने सब इंजीनियर के खिलाफ आरोप पत्र जारी करते हुए विभागीय जांच की कार्यवाही की है।नगर निगम आयुक्त द्वारा जारी आदेशानुसार वार्ड क्रमांक 41 में कदम साहब का बाड़ा एवं इसके आस-पास की गलियों में पूर्व से बनी हुई सड़क पर […]

You May Like