होली अवकाश से पहले आईएसबीटी पंजीयन कार्यालय में उमड़ी भीड़, रविवार को भी चला काम

भोपाल। होली के आगामी अवकाश को देखते हुए आईएसबीटी पंजीयन कार्यालय में आज लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अवकाश के कारण कामकाज प्रभावित न हो, इसके चलते जमीन जायदाद का पंजीयन और अन्य जरूरी कार्यों के लिए नागरिक बड़ी संख्या में कार्यालय पहुंचे। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने रविवार को भी कार्यालय खुला रखकर काम जारी रखा।

अधिकारियों के अनुसार, त्योहार के कारण होली पर दो दिन अवकाश रहने की संभावना है, इसलिए लोग पहले ही अपने लंबित कार्य निपटाने के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। कर्मचारियों ने अतिरिक्त समय तक काम कर आवेदकों की सुविधा सुनिश्चित की।

कार्यालय प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक दस्तावेज पूर्ण रखकर ही आएं, ताकि प्रक्रिया शीघ्र पूरी हो सके और अनावश्यक भीड़ से बचा जा सके।

Next Post

स्टेशन मास्टर के कक्ष में मिली नागिन 

Sun Mar 1 , 2026
नरसिंहपुर । जबलपुर रेल मंडल के करेली रेलवे स्टेशन पर रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दोपहर 12 बजे के करीब स्टेशन मास्टर के कक्ष में एक कोबरा नागिन वायरिंग में उलझी हुई मिली। नागिन के ट्रेन कंट्रोल से जुड़े इलेक्ट्रिक बोर्ड में घुसने से अफरा-तफरी का माहौल […]

You May Like