कल होगा बाबा अचलनाथ का महाकाल स्वरूप श्रृंगार, गणपति की शोभायात्रा के लिए प्रशासन से मांगी अनुमति

ग्वालियर: श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के पूर्व सचिव राजीव चड्ढा एवं पूर्व सूचना सचिव महेन्द्र भदकारिया ने संयुक्त रूप से बताया कि श्रावण मास रुद्राभिषेक बेलपत्र समापन एवं गणेश महोत्सव के उपलक्ष्य में बाबा अचलनाथ का महाकाल स्वरूप श्रृंगार उज्जैन के कुशल कारीगरों द्वारा 15 सितंबर को किया जा रहा है जिसमें बाबा का श्रृंगार भोग, फूल बंगला, छप्पन भोग एवं प्रसादी वितरण का कार्यक्रम किया जा रहा है। श्रंगार दर्शन सायं 6 बजे एवं भंडारा सायं 7 बजे से होगा। कार्यक्रम के आयोजक अविनाश गोयल, संजय गुप्ता, अंशुल अग्रवाल, पंकज गुप्ता, प्रदीप गुर्जर, रवि भाई, कान्हा गर्ग एवं समस्त महादेव भक्त होंगे।

इस आयोजन के मार्गदर्शक गगन कटारे, गौरव शर्मा सहित सभी महादेव भक्त हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि जिस तरह पूर्व में गणेशोत्सव के दौरान अचलेश्वर पर विराजे श्री गणपति जी की भव्य शोभायात्रा महानगर के विभिन्न मार्गों से उत्साह, उल्लास एवं श्रद्धाभाव के साथ निकलती थी, उस क्रम को इस वर्ष बनाए रखा जाए एवं अचलेश्वर ट्रस्ट को न सिर्फ शोभायात्रा निकालने की विधिवत अनुमति दी जाए बल्कि जिला प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस प्रशासन शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को समय रहते पूर्ण करे।

Next Post

प्रधानमंत्री के मानवीय पहलू पर आधारित पुस्तक 'मोदी कथा' का 17 सितंबर को होगा विमोचन

Mon Sep 14 , 2026
नयी दिल्ली, 14 सितंबर (वार्ता) पत्रकार एवं लेखक डॉ. हरीश चंद्र बर्नवाल लिखित और प्रभात प्रकाशन से प्रकाशित नयी पुस्तक ‘मोदी कथा’ का औपचारिक विमोचन 17 सितंबर को नयी दिल्ली में किया जायेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में केंद्रीय विधि एवं न्याय […]

You May Like