नयी दिल्ली, 02 जनवरी (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को लेकर कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की तीखी आलोचना की है।
श्री साय ने सोशल नेटवर्किंग एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, ” श्री राहुल गांधी एक तरफ स्व. मनमोहन सिंह को अपना गुरू कहते हैं और दूसरी तरफ संसद में उनके विधेयक को फाड़ते हैं। आज जब पूरा देश उनके निधन पर सात दिन के राष्ट्रीय शोक में हैं, तब राहुल गांधी छुट्टियां मनाने वियतनाम चले जाते हैं। इससे ज्यादा दुखदायी और क्या हो सकता है।”
