ट्रैफिक आरक्षक ने युवक से की मारपीट 

भोपाल, 19 जनवरी. पिपलानी थानांतर्गत आनंद नगर स्थित राम मंदिर के सामने ट्रैफिक के एक जवान ने युवक के साथ मारपीट कर दी. मारपीट का यह वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि घटना की तारीख स्पष्ट नहीं हो पाई है. वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो मेें दिखाई दिया है कि एक युवक सड़क के किनारे खड़ा हुआ है. उसी राज्यपाल का काफिला गुजरता है. इस दौरान ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक का एक पुलिस जवान दौड़ता हुआ युवक के पास पहुंचता है और उसकी गर्दन पकड़कर जमीन पर पटक देता है. उसके बाद वह उसे लातें और थप्पड़ भी मारता है. इस दौरान मौके पर मौजूद किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था. वायरल वीडियो की जानकारी ट्रैफिक डीसीपी संजय कुमार सिंह तक पहुंची तो उन्होंने मामले की जांच के आदेश दे दिए. जांच का जिम्मा एसीपी ट्रैफिक को सौंपा गया है. उसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

एक्सीडेंट में घायल बुजुर्ग व्यक्ति की मौत 

Sun Jan 19 , 2025
भोपाल, 19 जनवरी. कोहेफिजा इलाके में एक्सीडेंट में घायल हुए एक बुजुर्ग व्यक्ति की इलाज के दौरान निजी अस्पताल में मौत हो गई. जानकारी के अनुसार रामचरण मोगिया (70) सुठालिया जिला राजगढ़ के रहने वाले थे. बीती पंद्रह जनवरी को वह अपनी पत्नी केसरबाई के साथ भोपाल आये थे. दोपहर […]

You May Like