
इंदौर। शहर के वर्ल्ड कप चौराहे पर सड़क चलते एक युवक हादसे का शिकार हो गया. सड़क किनारे खुले चेंबर में उसका पैर फंस गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई. सूचना मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया.
बताया जा रहा है कि चेंबर के अंदर लगे सरिए में युवक का पैर बुरी तरह फंस गया था, काफी देर तक प्रयास के बाद भी जब युवक को नहीं निकाला जा सका, तो निगम कर्मचारियों ने सरिया काटने का निर्णय लिया. टीम ने मौके पर ही सरिया काटकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई. घटना के बाद एक बार फिर शहर में खुले और असुरक्षित चेंबरों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा.
