तिरंगा यात्रा: सैनिकों के सम्मान में शहरवासी मैदान में

शाजापुर। पहलगाम में हुए हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह द्वारा पाकिस्तानी सेना पर किए गए प्रहार और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नगर में शनिवार को विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई. तिरंगा यात्रा में हर वर्ग, हर समाज और हर जगह से लोग हिन्दुस्तानी बनकर शामिल हुए. यात्रा में शामिल जन वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगाते चल रहे थे.

इस तिरंगा यात्रा की शुरूआत एबी रोड स्थित मां राजराजेश्वरी मंदिर से हुई, जो एबी रोड, बस स्टैंड, नई सडक़, आजाद चौक, सोमवारिया बाजार, मगरिया, काछीवाड़ा होते हुए बस स्टैंड पर संपन्न हुई. इस तिरंगा यात्रा में हजारों नगरवासियों ने शामिल होकर भारत माता के जयकारे लगाते हुए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की खुशी मनाई. इस तिरंगा यात्रा में उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद महेंद्र सोलंकी, विधायक अरूण भीमावद, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रवि पांडे, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन, उपाध्यक्ष पं. संतोष जोशी, यात्रा संयोजक पंकज नागर, सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर, प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक चौहान, प्रवक्ता मनीष सोनी, सह सचिव गोविंद शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री गोविंद नायक सहित शासकीय अमला भी तिरंगे के सम्मान में सडक़ पर तिरंगा लहराते हुए उतरा. जिनका नगरवासियों ने भी पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया.

सेना के सामने घुटने टेक बैठे आतंकवादी

शनिवार को निकली तिरंगा यात्रा में केवल तिरंगा लेकर ही लोग शामिल नहीं हुए बल्कि आतंकवादियों की भारतीय सैनिकों द्वारा की गई गत को भी झांकी के माध्यम से दर्शाया गया. झांसी की रानी, वीर जवानों की झांकियां भी शामिल की गई. जिसने इस तिरंगा यात्रा की शोभा को और बढ़ा दिया. यही वजह थी कि इस तिरंगा यात्रा ने शहर में इतिहास रच दिया. जिसमें हजारों लोग भारतवासी बनकर सम्मिलित हुए.

सेवानिवृत्त सैनिकों ने भी दिखाया जोश

सेना में सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुए नगर के व जिले के सैनिकों ने भी इस तिरंगा यात्रा में हाथों में तिरंगा थाम कर सेना के जोश व जज्बे को दिखाया. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हर्षित इन सैनिकों ने तिरंगा यात्रा में पूरे सम्मान के साथ तिरंगा थामा और भारत माता के जयकारे लगाए. इन सैनिकों का भी नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

Next Post

आयशर पलटकर कार पर गिरा, महिला की मौत, 5 घायल, एक गंभीर

Sat May 17 , 2025
शाजापुर, 17 मई. नगर से गुजरे आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर उकावता पुलिस चौकी के पास आयशर ट्रक और एक कार के आपस में टकराने से आयशर पलट कर दूसरी कार पर जा गिरा. इसके गिरने से उसमें सवार 6 यात्री दब गए. दोनों कार में सवार कुल 9 लोग […]

You May Like

Play sound