आग से बचने के लिए इमारत से कूदे व्यक्ति और उसके दो बचों की मौत

नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) दिल्ली के द्वारका सेक्टर 13 में मंगलवार सुबह एक आवासीय हाउसिंग सोसाइटी में भीषण आग लगने के बाद इमारत से कूदे 35 वर्षीय व्यक्ति और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक इमारत में आग लगने के बाद तीनों ने खुद को बचाने के लिए हाउसिंग सोसाइटी के टॉप फ्लोर से छलांग लगा दी , हालांकि तीनों की मौत हो गयी। मृतकों में एक दस वर्षीय लड़का और एक 12 वर्षीय लड़की शामिल हैं। मृतक की पत्नी किसी तरह आग से बच निकलने में सफल रही और बच गयी।

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सात दमकलों को मौके पर भेजा गया।

आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल पाया है।

Next Post

मोदी से मिली दिल्ली की मुख्यमंत्री

Tue Jun 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 जून (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों नेताओं की मुलाकात का फोटो साझा किया है और लिखा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की है। श्रीमती […]

You May Like