मास्को, 30 जुलाई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी मध्य कमान (सेंटकॉम) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमलों का एक नया दौर शुरू किया है। इन हमलों में ईरान के सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधाओं एवं समुद्री क्षमताओं को निशाना बनाया गया, ताकि पश्चिम एशिया में अमेरिकी सेना और जहाजों पर हमला करने की ईरान की क्षमता को कमजोर किया जा सके।एक्स पर एक बयान में, सेंटकॉम ने कहा कि पश्चिम एशिया में तैनात अमेरिकी सेना पर मंगलवार को हुए मिसाइल हमले की कोशिश के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ हमले किए।
अमेरिका ने ईरान में इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के कई ठिकानों पर हमले किए। इनमें सैन्य कमान केंद्र, मिसाइल और ड्रोन सुविधा, तटीय निगरानी और रक्षा स्थल और समुद्री क्षमताएं शामिल थीं। इन हमलों का उद्देश्य “ईरान और उसके छद्म से अमेरिकी सेना, वाणिज्यिक नौवहन और पड़ोसी खाड़ी देशों को होने वाले खतरों को कम करना” था।
