देवरी मे प्रतिबंधित ‘पैराक्वाट’ की जांच, अनियमितता मिलने पर नोटिस

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले मे कृषि विभाग देवरी ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को उच्च गुणवत्ता की कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरीक्षण दल द्वारा विकासखंड देवरी की कीटनाशक दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की टीम ने दुकानों में दवाओं के भंडारण, स्टॉक रजिस्टर और बिक्री संबंधी दस्तावेजों की सघन जांच की गई।
भारत सरकार द्वारा जुलाई 2026 से पैराक्वाट डाइक्लोराइड (Paraquat Dichloride) पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निरीक्षण दल ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि कोई भी विक्रेता इस प्रतिबंधित रसायन की बिक्री या भंडारण न कर रहा हो।जांच के दौरान कुछ दुकानों पर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए कीटनाशक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। और निर्देशित किया कि 3 दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें।

निर्धारित समय में उचित जवाब न मिलने पर दुकानदार के विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही, किसानों को अमानक या नकली दवाओं और उर्वरकों से बचाने के लिए कीटनाशक और उर्वरकों के सैंपल (नमूने) भी लिए गए हैं, जिन्हें प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जा रहा है। कृषि अधिकारियों ने विक्रेताओं को केवल मानक और स्वीकृत कीटनाशक ही बेचने के निर्देश दिए हैं, ताकि खरीफ फसलों में कीटनाशकों के प्रयोग से किसानों को बेहतर परिणाम मिल सकें और उनकी फसल सुरक्षित रहे।निरीक्षण दल में वरिष्ठ कृषि अधिकारी देवरी उमाशंकर प्रजापति, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केसली कमल खरते, कृषि विस्तार अधिकारी प्रभांशु दुबे सम्मिलित थे l

Next Post

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, लाल निशान में खुला सेंसेक्स; निफ्टी 24,000 के पार

Thu Jul 30 , 2026
अमेरिकी शेयर बाजार में आई तबाही का असर घरेलू शेयर बाजार में न के बराबर दिखा। जहां आज गुरुवार को बाजार की सपाट शुरुआत हुई। एक्सपर्ट्स का अनुमान था कि बाजार में गिरावट देखने को मिलेगी। मुंबई, भारतीय शेयर बाजार में आज गुरुवार को आज मिला-जुला रुख देखने को मिल […]

You May Like