भारत छह सफेद गेंद मैचों के लिए आने वाली जिम्बाब्वे महिला टीम की करेगा मेजबानी

मुंबई, 07 मई (वार्ता) भारत अक्टूबर में तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों की सीरीज के लिए जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम की मेजबानी करेगा। यह दोनों टीमों के बीच पहली द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी। इस दौरे का एकदिवसीय चरण आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगा। अफ्रीकी टीम सबसे पहले 16-20 अक्टूबर के बीच रायपुर में तीन मैचों की टी-20 सीरीज़ में हिस्सा लेगी। इसके बाद 23-28 अक्टूबर के बीच बड़ौदा में तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज होगी।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने यह भी घोषणा की कि ऑस्ट्रेलिया ए और इंग्लैंड ए क्रमशः सितंबर-अक्टूबर और नवंबर-दिसंबर में भारत का दौरा करेंगे, जिसमें दोनों टीमें महिलाओं की सभी फॉर्मेट की सीरीज में हिस्सा लेंगी। पुरुषों की ऑस्ट्रेलिया ए टीम के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 पुरुष टीम भी सितंबर और अक्टूबर में भारत का दौरा करने के लिए तैयार है।

.....

Next Post

इंटरपोल के अभियान में 1.55 करोड़ डॉलर की नकली एवं अवैध दवाएं जब्त

Thu May 7 , 2026
सिंगापुर, 07 मई (वार्ता) इंटरपोल के समन्वय में 90 देशों और क्षेत्रों में चलाए गए ‘ऑपरेशन पेंजिया 18’ के तहत 1.55 करोड़ डॉलर मूल्य की 64.2 लाख से अधिक अवैध और नकली दवाओं को जब्त किया गया है। इंटरपोल की ओर से गुरुवार को जारी एक बयान के अनुसार, 10 […]

You May Like