सागर: सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड मछरयाई स्थित गोंड बब्बा चबूतरा क्षेत्र में हुए हत्या एवं हत्या के प्रयास के प्रकरण में छह में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर फरियादी ओम साहू एवं उसके भाई मयंक साहू के साथ आरोपियों द्वारा विवाद कर गाली-गलौज की गई। इसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध हथियार से गोली चला दी, जिसमें मयंक साहू को गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं फरियादी ओम साहू पर भी चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया।इस प्रकरण में थाना मोतीनगर में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के एवं शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है । जिनमें 16 वर्ष 11 माह बालक बाघराज निवासी वार्ड आवासीय कॉलोनी थाना मोतीनगर, आर्यन आठिया पुऋ हरेंद्र आठिया निवासी तिली गांव थाना गोपालगंज और महिला आरोपी गजानंद अखाड़े के सामने विवेकानंद वार्ड निवासी शामिल है। अन्य नामजद एवं विवेचना में नाम आने वाले फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है शीघ्र ही उनकी भी गिरफ्तारी कर विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी।
