जबलपुर: जिले में कुण्डम विकासखंड जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत कार्य पूर्ण करने वाला पहला जनगणना विकासखंड बन गया है। इस दुर्गम और चुनौतीपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र में प्रशासनिक सजगता और टीम वर्क के बदौलत कुण्डम ने पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक मिसाल पेश की है।कुण्डम विकासखंड के अंतर्गत आने वाली सभी 68 ग्राम पंचायतों के कुल 199 गांवों में फैले 251 एचएलबी के लक्ष्य को रिकॉर्ड समय में हासिल किया गया।
इस अभियान को पूरा करने के लिए 187 प्रगणक और 31 पर्यवेक्षकों की समर्पित टीम दिन-रात तत्पर रही, जबकि आपात स्थिति के लिए 19 प्रगणक और 3 पर्यवेक्षकों को रिजर्व में रखा गया था। इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को समय सीमा से पहले सफलतापूर्वक पूरा करने में अनुविभागीय राजस्व अधिकारी प्रगति गणवीर और चार्ज अधिकारी व तहसीलदार वीर बहादुर धुर्वे के कुशल निर्देशन में इस कार्य को संपन्न कराया गया।
