1.25 लाख हड़पे, अधिवक्ता को धमकाया

जबलपुर‌: बेलबाग थाना अंतर्गत गौतम नगर में रहने वाले अधिवक्ता के 1 लाख 25 हजार रुपए हड़पने के बाद आरोपी धमका रहे हैं। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस ने बताया कि गम्भीर सिंह दिखित पिता स्वं भीमसिंह दिखित 50 वर्ष निवासी गौतम नगर काली मंदिर के सामने बेलबाग ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उसके द्वारा रामप्रसाद तिवारी के सीलिंग प्रकरण में कई मुकदमे प्रस्तुत किए उक्त प्रकरण की फीस टीनु तिवारी ने उसको दिया था.

रमन मिश्रा ने 300000 दिए थे जिसके बाद रमन मिश्रा ऑफिस आया ओर बोला कोई केस नहीं कराना हमारी दी गई फीस वापिस कर दो तो रामन मिश्रा को डीसीबी बैंक चेक राशि 3,00,000 का चेक दिया। टीनु तिवारी जिससे रमन मिश्रा की रिश्तेदारी है मैंने टीनु तिवारी को डीसीबी बैंक का 1,00,000 का चेक रामप्रसाद तिवारी के नाम का दिया था, मैने रमन मिश्रा और टीनु तिवारी और रामप्रसाद तिवारी को पूरी फीस वापिस कर दी थी।

रमन मिश्रा ने उस से 1, 25, 000 रूपये लिया डाँक्टर श्रीवास्तव के जमीन का अनुबंध किया वो रकम रमन मिश्रा कई बार कहने पर मांगने पर नही दे रहा साथ ही रमन मिश्रा उसके ऊपर रामप्रसाद तिवारी की फीस पुनः मांग रहा। रमन मिश्रा उसके 1,25,000 रूपये वापस नहीं कर रहा। टीनु तिवारी के साथ ऑफिस आकर उसे धमकाता है।

Next Post

तालाब में डूबने से युवक की मौत

Fri Nov 21 , 2025
जबलपुर‌:पनागर थाना अंतर्गत भरदा पडरिया स्थित तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई, हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।पुलिस ने बताया कि गुरुवार को जितेन्द्र पटेल 22 वर्ष निवासी भरदा पडरिया पनागर […]

You May Like