भोपाल। अखिल भारतीय महिला परिषद कोहेफिजा शाखा पद्मावती संभाग द्वारा दिगंबर जैन स्कूल लालघाटी में बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, जीव दया और अहिंसा की भावना से आतिशबाजी से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। अध्यक्ष श्रीमती निलेश जैन ने बताया कि इस अवसर पर बच्चों को सार्थक दीपावली मनाने हेतु मिट्टी के दीपक, मोमबत्तियां और शैक्षणिक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रांतीय सहसचिव श्रीमती मीना पवैया, सांस्कृतिक सचिव श्रीमती प्रमिला भंडारी, श्रीमती विनीता सिंघई, श्रीमती मंजू जैन और शाखा सचिव श्रीमती तृप्ति जैन सहित सभी सदस्य मौजूद रहीं।
