पिपरिया में SIR का काम कर लौट रहे सहायक शिक्षक ट्रेन से टकराए, दोनों पैर जख्मी

पिपरिया। बीएलओ ड्यूटी से लौटते समय पिपरिया रेलवे स्टेशन के इटारसी छोर पर एक सहायक शिक्षक ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाया गया।

घायल शिक्षक की पहचान सुजान सिंह रघुवंशी के रूप में हुई है। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि उनके बाएं पैर कमर के पास और दाहिने पैर पंजे के पास गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गर्ल्स स्कूल पिपरिया में पदस्थ हैं घायल टीचर

जीआरपी हवलदार योगेश पचौरी ने जानकारी दी कि शिक्षक इटारसी छोर पर एक स्पेशल ट्रेन की चपेट में आए थे। उन्हें अस्पताल ने भारतीबकराय गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी एसएल रघुवंशी ने बताया कि सुजान सिंह गर्ल्स स्कूल पिपरिया में पदस्थ हैं और सरदार वार्ड में बीएलओ ड्यूटी पर थे। वे ड्यूटी के बाद तहसील निर्वाचन शाखा जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

एस.एल. रघुवंशी ने यह भी बताया कि सुजान सिंह के रिटायरमेंट में लगभग डेढ़ साल शेष है। दुर्घटना के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल से बाहर भेजा गया है।

Next Post

कलेक्टर ने दो प्राचार्यों को दिया नोटिस

Sat Nov 22 , 2025
रीवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने पर दो प्राचार्यों को कारण बताओ नोटिस दिया है. कलेक्टर ने प्रभारी प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल रघुनाथगंज रमाशंकर वर्मा तथा प्राचार्य शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल माडौ शंखराज सिंह को कारण […]

You May Like