इंदौर: ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट ठगी में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई सूरत से दो आरोपी गिरफ्तार किए।एडीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि इंदौर में टेलीग्राम टास्क के जरिये हुई लगभग 60 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में क्राइम ब्रांच ने गुजरात के सूरत से दो आरोपियों अनुराग (सूरत, गुजरात) और मनीष भट्टर (सूरत, गुजरात) को गिरफ्तार किया है।
दोनों फर्जी बैंक खाते उपलब्ध करवाकर ठगी गैंग को कमीशन पर मदद करते थे। फरियादी मोहम्मद हिदायतुल्ला की शिकायत पोर्टल पर दर्ज होने के बाद हुई जांच में क्राइम ब्रांच अब तक 40 से अधिक बैंक खातों में जमा लाखों रुपए फ्रीज कर चुकी है। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि गैंग देशभर में सैकड़ों लोगों से इसी तरह ठगी कर चुका है।इससे पहले इस नेटवर्क से जुड़े चार आरोपी— मंदीप (हरियाणा), सिद्धेश्वर खांड भराड़ (महाराष्ट्र), गुरदीप बुरा (हरियाणा) और कृष्णा कदम (महाराष्ट्र) गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
