सेना ने पूर्वी थिएटर में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय अभ्यास किया

सेना ने पूर्वी थिएटर में एकीकृत बहु-क्षेत्रीय अभ्यास किया

नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) भारतीय सेना ने संयुक्त संचालन क्षमता का जोरदार प्रदर्शन करते हुए अरुणाचल प्रदेश के अत्यधिक ऊंचाई वाले इलाके में पूर्वी थिएटर में तीनों सेनाओं का एकीकृत बहु-क्षेत्रीय युद्ध अभ्यास किया है।

सेना ने गुरूवार को बताया कि ‘प्रचंड प्रहार’ नाम का यह अभ्यास मंगलवार को शुरू हुआ था और तीन दिन तक इसमें सेना, वायु सेना और भारतीय सशस्त्र बलों के अन्य तत्वों को एक साथ लाया गया।

पूर्वी कमान के तत्वावधान में हुए इस अभ्यास में उन्नत निगरानी, ​​स्ट्राइक क्षमताओं और बहु-क्षेत्रीय परिचालन योजना के सहज एकीकरण का प्रदर्शन किया गया। संपूर्ण स्थितिजन्य जागरूकता और तेजी से लक्ष्य पर हमला करने के लिए लंबी दूरी के समुद्री टोही विमान, सशस्त्र हेलीकॉप्टर, यूएवी, घूमने वाले युद्धक उपकरण और अंतरिक्ष-आधारित परिसंपत्तियों जैसे अत्याधुनिक प्लेटफार्मों का इस्तेमाल किया गया।

अभ्यास के दौरान कृत्रिम लक्ष्यों की पहचान हो जाने के बाद, उन्हें लड़ाकू विमानों, लंबी दूरी की रॉकेट प्रणालियों, मध्यम तोपखाने, झुंड ड्रोन, कामिकेज़ ड्रोन और सशस्त्र हेलीकॉप्टरों का उपयोग करके समन्वित हमलों के माध्यम से तेजी से बेअसर किया गया ।

पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल राम चंद्र तिवारी और पूर्वी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल सूरत सिंह ने अभ्यास की समीक्षा की।

Next Post

जम्मू कश्मीर में अंतिम सांसें ले रहा है अलगाववाद: शाह

Thu Mar 27 , 2025
नयी दिल्ली 27 मार्च (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के अलगाववादी संगठन हुर्रियत कॉन्फ्रेंस से जुड़े दो और गुटों जम्मू-कश्मीर तहरीकी इस्तेकलाल और जम्मू-कश्मीर तहरीक-ए-इस्तिकामत के अलगाववाद को त्यागने और मुख्यधारा में विश्वास जताने के निर्णय का स्वागत किया है। श्री शाह ने गुरूवार को सोशल […]

You May Like