मणिपुर के चार मादक पदार्थ तस्कर मेघालय में गिरफ्तार

शिलांग, (वार्ता) मेघालय पुलिस और मादक पदार्थ निरोधक कार्यबल (एएनटीएफ) ने रविवार को 4.40 करोड़ रुपये मूल्य की एक किलोग्राम से अधिक हेरोइन जब्त की और तीन महिलाओं सहित चार कुख्यात अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया। चारों मणिपुर के रहने वाले हैं।

विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर मेघालय के एएनटीएफ और पूर्वी जयंतिया हिल्स जिला पुलिस के जवानों ने रविवार तड़के लुमशनोंग पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में उमकियांग पुलिस गश्ती चौकी पर वाहनों की समन्वित जाँच की।

पूर्वी जयंतिया हिल्स के जिला पुलिस प्रमुख विकास कुमार ने कहा,“अभियान के दौरान, टीम ने तीन महिलाओं को सफलतापूर्वक गिरफ्तार किया, जिन पर कुख्यात महिला ड्रग आपूर्तिकर्ता होने का संदेह था और उनके कब्जे से 80 साबुन के डिब्बे (961.33 ग्राम) हेरोइन से भरे चार ट्रैवल बैग बरामद किए।”

 

Next Post

झाडय़िों में बेहोश मिली बालिका, मौत

Mon Aug 18 , 2025
सतना: कृपालपुर में एक 7 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान महक गोंड पिता संजय गोंड के रूप में हुई है। घटना कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुई है।महक की बड़ी बहन दुर्गा (14) सुबह 11 बजे बाजार बाहर जाने के लिए […]

You May Like