एससीओ देशों में लोगों के बीच मित्रता को बढ़ावा देने के लिए पहल

शंघाई, 04 जुलाई (शिन्हुआ) ‘2025 जन मैत्री के लिए शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) फोरम’ और ‘फ्रेंडशिप सिटीज फोरम’ दोनों की शुक्रवार से शुरूआत हो गयी।
चीन के पूर्वोत्तर भाग में स्थित लियाओनिंग प्रांत की राजधानी शेनयांग में आयोजित एक कार्यक्रम में चीन की पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस की राष्ट्रीय समिति की उपाध्यक्ष और एससीओ के अच्छे पड़ोसी, मैत्री एवं सहयोग आयोग की अध्यक्ष शेन यूयुए ने इस दौरान मुख्य भाषण दिया।
सुश्री शेन ने कहा कि चीन बारी बारी से मिलने वाले इस मंच के वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर एससीओ के लोगों के बीच मैत्रीपूर्ण सहयोग को और बढ़ावा देने के उद्देश्य से दोबारा से इन मंचों की मेजबानी कर रहा है। उन्होंने एकता और सहयोग बनाए रखने की “शंघाई भावना” को आगे बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक साझा नियति और दोस्ती को आगे बढ़ाने पर जोर देने का आह्वान किया।
सुश्री शेन ने कहा “हमें सार्वभौमिक लाभ और जीत के परिणामों का पालन करना चाहिए और आम विकास को बढ़ावा देना चाहिए।” उन्होंने कहा कि सभी पक्षों को खुलेपन और समावेशिता पर टिके रहना चाहिए और आदान-प्रदान एवं एक दूसरे से सीखने के अभ्यास पर बल देना चाहिए।
उन्होंने एससीओ देशों के बीच मित्रता और सहयोग का एक घनिष्ठ नेटवर्क बनाने और साझा भविष्य के साथ एक करीबी एससीओ समुदाय के निर्माण को बढ़ावा देने का भी आह्वान किया।
फोरम ने हर व्यक्ति के साथ मित्रता गहरी करने और सतत विकास के साथ आगे बढ़ने के मुद्दे पर ‘एससीओ देशों के बीच जन मैत्री को बढ़ावा देने संबंधी विकास कार्यों पर सर्वसम्मति’, ‘2025 जन मैत्री के लिए एससीओ फोरम’ और ‘शेनयांग पहल फ्रेंडशिप सिटीज फोरम’ विषय पर दस्तावेज भी जारी किये।

Next Post

BJP अपने कर्मचारियों के मेधावी बच्चों को देगी शैक्षणिक सहायता बैंक लोन की गारंटी और सबको बीमा 

Fri Jul 4 , 2025
भोपाल।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल तथा प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने आज प्रदेश कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी पार्टी की एक अहम […]

You May Like